शामगढ़। आज सुबह अंडरब्रिज में भरे लबालब पानी में एक 8 वर्षीय बच्चा डूबते डूबते बचा। जानकारी लगते ही मोटर लगाकर पानी तोड़ने का कार्य शुरू किया। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव ने ठेकेदार एवं रेलवे के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी दी तो उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो-तीन दिन में अंडरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। संभवत 15 से 20 दिन के भीतर अंडरब्रिज में आवागमन भी शुरू हो जाएगा।