कुकडेश्वर। भोई मोहल्ला रामपुरा में आज जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री वीर भीम सैनी व्यायाम शाला द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोई समाज द्वारा विधायक माधव मारू का स्वागत अभिनंदन किया। स्थानीय विधायक मारू ने सभी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू जागीरदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, जन भागीदारी अध्यक्ष करुण माहेश्वरी, राकेश जैन, दीपक मरच्या, भगबान भोई सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों का भोई समाज द्वारा स्वागत किया गया।