दूदरसी। आज 14 सितंबर को जलझूलनी ग्यारस के उपलक्ष्य में यहां भगवान श्री राम-जानकी मंदिर से पालकी वेवाण में विराजे और वहां से शोभायात्रा निकली जो गांव के प्रमुख मार्ग से गुजरती हुई गांव का प्रसिद्ध कूआं पनघट के कूंए पर पहुंची वहां भगवान श्री का कुएं के शुद्ध जल से स्नान किया एवं अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान की आरती उतारी गई फिर प्रसाद सभी उपस्थित जनों को बांटी गई। वहां से शोभायात्रा पुनः चली जो वापस श्री राम जानकी मंदिर पर आकर संपन्न हुई।इस अवसर पर युवक रामधुन गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे श्री राम-जानकी मंदिर पर पुनः आरती संपन्न हुई फिर भगवान का झूला बांधकर उसमें भगवान को बिराजमान कर सभी भक्तों ने बारी-बारी से भगवान को झूला झूलाया और अपनी आस्था का इज़हार किया । इस शोभायात्रा में गांव के सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।