मनासा। देवरी खवासा डोल ग्यारस का भव्य जुलूस निकाल हर साल की तरह इस साल भी डीजे ढोल के साथ में समस्त ग्रामवासी व महिलाएं बच्चों ने जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस की शुरुआत चारभुजा मंदिर से हुई जो इमली चौक होती हुई बस स्टैंड पर होकर देवनारायण चौक से सत्संग भवन अमरेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां पर भगवान चारभुजा नाथ ने स्नान ध्यान किया। वहीं महा आरती कर विभिन्न प्रकार की प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें सवालिया जी के लड्डू की प्रसाद विशेष रूप से रामनाथ कोठारी के द्वारा रखी गई। जुलूस में केले की प्रसादी के लिए भोनिराम अंबाराम पाटीदार के द्वारा। वहीं केले की प्रसादी बंकट मांगीलाल पाटीदार के द्वारा रखी गई। केसर दूध की प्रसादी समस्त घणावार राठौर परिवार के द्वारा रखी गई। जुलूस में आए सभी ग्राम वासियों ने केसर दूध का आनंद लिया। अमृतसर महादेव मंदिर पर भगवान चारभुजा नाथ की महा आरती की गई। इसके बाद जुलूस वापस चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।