चीताखेड़ा। जलझुलनी एकादशी ग्यारस पर चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान श्री कृष्ण का बाल स्वरूप मुखोटे को संचित विशेष विमान में विराजमान करके भक्तों के कंधों पर बैठकर शनिवार को गांव की जनता के हाल जानने ढोल धमाकों अखाड़े के साथ बड़े ही ठाट- बाट से शोभा यात्रा के रूप में निकले।
भव्य शोभायात्रा ढोल-ढमाकों के साथ गांव के विभिन्न मार्गाे से भक्त मंडली के गायक कलाकार सुमधुर भजन गाते तथा अखाड़े के खिलाड़ी लेझिम बजाते तथा अपने करतब दिखाते, नाचते झूमते चारभुजानाथ की जय......., सांवलिया सेठ की जय......,आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की.....,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की......जयघोष करते हुए चल रहे थे।
शौभायात्रा में मुख्य रूप से सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन अपनी पुलिस टीम के साथ स्वयं ने बागडोर अपने हाथों में लिए हुए पूरी तरह से मुस्तैद रहे। वही नीम चौक में अंजुमन कमेटी के सदर जोहुर भाई शेख सद्भावना दिखाते हुए बजरंग व्यास है साला उस्ताद मुकेश मालवीय बजरंग वाया साल अध्यक्ष अंबालाल मंडावरा को साफा बंधवाकर स्वागत किया वहीं वहीं कई खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज कर्तव्य दिखाएं।