मनासा। नगर के कुशवाह मोहल्ले में 24 वर्षाे से अनवरत कुशवाह सिद्धि विनायक उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ गणपति जी की स्थापना कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा जा रहा है। शुक्रवार को समिति द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय, सह सचिव दिलीप बोराना, सदस्य मनीष जोलान्या सहित राजू कुशवाह समाजसेवी, संदीप चौधरी, श्याम तोमर समाजसेवी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा आराध्य की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। अतिथियों का स्वागत कुशवाह सिद्धिविनायक समिति के सदस्य अध्यक्ष किशन, उपाध्यक्ष किशन (विजय), सचिव रोहित, सहसचिव विनोद, कोषाध्यक्ष मानसिंह, संदीप सहित कार्यकर्ताओं का स्वागत आदि सदस्यों ने किया।