नयागांव। शनिवार 14 सितंबर को जलझूलनी ग्यारस पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के पांचों मंदिर भगवान श्री सांवलिया मंदिर, बड़ा मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर, अस्तर का मंदिर एवं रामदेवजी मंदिर से पालकी बेवाण में भगवान को विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गाे धाकड़ मोहल्ला, बाजार सदर बाजार, गांधी चौक सीसीआई चौराहे होते हुए स्कूल स्थित बावड़ी पर पहुंचकर सभी मंदिरों के पुजारियों ने भगवान को स्नान करवाया और आरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर पुनः चौराहे से होते हुए जावद चौराहे होते हुए जावद रोड से सांवलिया मंदिर पर विश्राम कर महिलाओं ने गीत गाये और रात्रि में सभी मंदिरों के बेवाण अपने-अपने मंदिर पहुंचे। इस बार युवा वर्ग ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसी प्रकार समीप केशरपुरा में भी राम रवाड़ी पर बेवाण निकले।