BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 10:58 am
KHABAR : भगवान सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर में डोल ग्यारस के पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तों की भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में डोल ग्यारस के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान श्री सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ की पावन नगरी में नगर के सभी मंदिरों से रथ और वेवाण निकाले गए, जो सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर पर पहुंचे। वहां पर सभी मंदिरों के रथों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

समारोह की शुरुआत भगवान को जल से स्नान कराकर हुई, जिसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर का प्रशासन भी पूरी सक्रियता से मौजूद रहा। कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी अपनी टीम के साथ, नगर परिषद सीएमओ कमल सिंह परमार, नायब तहसीलदार नवीन सलोत्रा, और राजस्व अमले के साथ पटवारी प्रवीण कुमावत और गिरधावर रामदयाल शर्मा भी समारोह में उपस्थित थे। पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल और  भी इस आयोजन में शामिल हुए।

नगर के सभी समाज और मंदिरों के पुजारियों की मौजूदगी में, सबसे पहले महादेव मंदिर में भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसे मंदिर के पुजारी ने संपन्न कराया। इसके बाद, शोभायात्रा की शुरुआत महादेव मंदिर से हुई और तमोली मंदिर, सदर बाजार होते हुए पूरे नगर में भ्रमण के लिए निकली। 

शोभायात्रा के दौरान हर मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। अंत में सभी रथ अपने-अपने मंदिरों पर पहुंचे, जहां पर पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE