मनासा। जिले के कुकडेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने ग्राम तलाऊ के समीप शनिवार देर शाम 7 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कुकडेश्वर थाना डायल 100 की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर नीमच जिला चिकित्सालय रैफर किया। वहीं घटना में अन्य मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को भी घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 7 बजे करीब कुकडेश्वर चचौर रोड पर तलाऊ के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में राहुल पिता केसरीमल बागरी निवासी हांसपुर उम्र 25 वर्ष सुरेश पिता भोनीशंकर बागरी निवासी हांसपुर उम्र 27 वर्ष गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कुकडेश्वर थाना डायल 100 की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। घटना में दोनों युवकों के हाथ व पांव की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।
