सरवानिया महाराज। शहर के प्रभुलाल प्रजापत का 62 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। प्रजापत स्वर्गीय कन्हैयालाल प्रजापत एवं कचरूलाल प्रजापत के अनुज तथा राधेश्याम प्रजापत, सुरेश प्रजापत व स्वर्गीय प्रहलाद प्रजापत के काका जी थे। वे कमलेश, दशरथ, राजेश के पिता थे। पंकज धोबी ने बताया कि अंतिम शवयात्रा आज रविवार को दोपहर 1 बजे निवास स्थान कुम्हार मोहल्ला से निकलेगी जो श्री काल भैरव मुक्ति धाम धामनिया लासूर चौराहे पर जावेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।