उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले भक्त भगवान महाकाल को सोने चांदी की सामग्री अर्पित करते है। शनिवार को नई दिल्ली से महाकाल दर्शन को आए एक भक्त ने तीन किलो 631 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट अर्पित किया है। मंदिर समिति की ओर से दानदाता को भगवान का प्रसाद भेंट किया गया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भगवान महाकाल के भक्त नई दिल्ली निवासी नरेश गोयल द्वारा भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट मय नाग कुंडल अर्पित किया है। मुकुट का वजन 3किलो 631 ग्राम है। चांदी के आभूषण की आज की स्थिति में बाजार भाव के अनुसार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रूपए बताई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मुकुट प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।