सरवानिया महाराज। शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी फूल ढोल एकादशी पर समस्त देव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पुरे बीस दिन बाद आज शहर भ्रमण करते हुए स्नान करने हेतु शहर की देवतलाई पर पहुंचे।
इस दौरान श्री बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा भगवान के विमान के आगे आगे हैरतअंगेज करबत दिखाते हुए अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। इस बार अखाड़े में बालिकाओं ने भी दो दो हाथ कर तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर का मुख्य मंदिर राम जानकी मंदिर रावला , बड़ा मंदिर श्री चारभुजा नाथ मंदिर , लक्ष्मी नाथ मंदिर माहेश्वरी समाज , श्री राधा कृष्ण मंदिर माली समाज , राधा कृष्ण मंदिर नागदा ब्राह्मण समाज , चारभुजा नाथ मंदिर सुथार समाज तथा राम दरबार मंदिर पाटीदार समाज के विमान सदर बाजार रावला चौक से प्रारंभ होकर जैन गली पाल मोहल्ला मिडिल स्कूल होते हुए नीमच सिंगोली रोड़ से उपरेडा रोड होकर देवतलाई पहुंचे जहां पर सभी विमान के पुजारी द्वारा भगवान को स्नान कराया और उनके वाघों को धोकर परंपरा का पालन किया। इस दौरान सभी मंदिरों के भगवान की मंदिर पुजारियों द्वारा महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों, धर्म प्रेमी लोगों ने आयोजन में भाग लिया। नगर परिषद सरवानिया महाराज पुलिस चौकी सरवानिया महाराज का सहयोग भी शहरवासियों को मिला। इसी के साथ आज से झांकियां शुरू हो गई है जो आनंद चौदस तक चलेगी । श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर बाली सुग्रीव लड़ाई व राम जी द्वारा निशाना साधते हुए, बाहर स्वागत करती गणीका , शिव पार्वती विवाह, चारभुजा नाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन और श्री कालेश्वरी माता मंदिर पर श्री सालासर बालाजी एवं भेरव मंदिर वार्ड नंबर 12/13 में श्री कृष्ण बाल झांकी समिति द्वारा वीर तेजाजी व सांई बाबा की सजाई गई। भैरव मंदिर पर कांग्रेस नेता समरथमल डुंगरवाल, पार्षद विक्रम धनगर, दिनेश वीरवाल पत्रकार, पार्षद विक्की पाटीदार ने विधिवत वर्ष 2024 की प्रथम नयनाभिराम झांकी का फिता काटकर श्री गणेश किया।