मनासा। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया। समाज द्वारा एक दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद दी। इस अवसर पर एक जलसा जनाब आमिल साहब व अंजूमन नजमी जमात कमेटी के मार्गदर्शन में बोहरा स्काउट के साथ बोहरा गली से प्रारंभ होकर इमली बाग, गांधी चौक, सब्जी मंडी, जूनासाथ मोहल्ला होते हुए पुनः बोहरा गली समाप्त हुआ। जगह-जगह बोहरा समाज द्वारा जलसे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जलसे में भाग लिया।