BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 12:17 pm
KHABAR : शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 में संस्‍था कृति ने मनाया हिंदी दिवस, डॉ आरके पेंसिया ने भी डाला हिंदी के विषय पर प्रकाश डाला, एडीएम ने कहा- हिंदी हमारी राष्‍ट्र भाषा, इसका महत्‍व भी बहुत अधिक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हिंदी हमारी राष्‍ट्र भाषा है और इसका महत्‍व भी बहुत अधिक है। हमें इसका उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिए और हमें हमारी राष्‍ट्र भाषा पर गर्व होना चाहिए। यह बात एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ ने कही। वे शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 नीमच में संस्‍था कृति द्वारा आयोजित हिंदी दिवस के कार्यक्रम में बोल रही थी।

14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया गया। शहर के शासकीय बालक उमावि क्रमांक 2 नीमच में अग्रणी साहित्यिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, डॉ आरके पेंसिया, स्कूल प्राचार्य ओपी बंसल, मंजू शर्मा सहित अन्‍य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण के साथ हुई। स्‍वागत भाषण संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने दिया। इस दौरान उन्‍होंने हिंदी दिवस के बारे में विस्तृत से बताया बच्चों को संविधान और जहां से हिंदी की यात्रा प्रारंभ हुई वह सब बातों का उल्लेख किया और संस्‍था कृति के कार्यों पर भी विस्‍तार से प्रकाश डाला। विद्वान डॉ आरके पेंसिया ने भी हिंदी विषय की महत्‍ता को समझाया और हिंदी के शुरुआत से अब तक सफर पर प्रकाश डाला। अन्‍य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्‍यक्‍त किए। इस दौरान कृति सचिव  महेंद्र त्रिवेदी, किशोर जेवरिया, भरत जाजू, रघुनंदन पाराशर, डॉ जीवन कौशिक, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, डॉ अक्षय राज पुरोहित, योगेश पाटीदार सहित अन्‍य सदस्‍य, स्कूल स्टॉफ एवं 100 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक सत्‍येंद्र सक्‍सेना ने किया और अंत में आभार स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसल एवं संस्था कृति सचिव त्रिवेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE