चित्तौड़गढ़। बबराणा चारभुजा मंदिर पर ठाकुरजी को सरपंच गौतम विजयवर्गीय द्वारा बेवाण भेंट किया गया। जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी के जल विहार के अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा नये बेवाण का राम रेवाडी निकाल कर शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व विजयवर्गीय परिवार द्वारा जुलूस के रूप में मंदिर पर पहुंचकर बेवाण भेंट किया गया। साथ ही चारभुजा नाथ के 51 किलो सेवफल का भोग लगाया व श्रृंगार कराया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर घीसुलाल विजयवर्गीय, रामचन्द्र विजयवर्गीय, गोपाल विजयवर्गीय, भंवरसिंह राजपुत, रमेश विजयवर्गीय, मनीष विजयवर्गीय, मोहन गाडरी, देवीलाल विजयवर्गीय, प्रेमचन्द लौहार, नारायणतेली, सुरेश दर्जी, छगन विजयवर्गीय, मोहनदास वैष्णव, प्रहलाद विजयवर्गीय, राधेश्याम पुरोहित, हिरालाल गाडरी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।