नीमच। डोल ग्यारस के महापर्व पर यादव समाज द्वारा नगर भ्रमण पर निकाले गए बेवाण के जुलूस में मुस्लिम समाजजनों ने यादव समाज के डोल ग्यारस का और अखाड़े के उस्ताद और अध्यक्ष का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी इलियास कुरैशी इकराम पहलवान पार्षद प्रतिनिधि व भूरा कुरैशी जावेद दुर्रानी अल्पेश भाई गाड़ी वालेहाफिज भाई घड़ी वाले मोहम्मद शाहिद सिद्धू सलीम ट्रेलर राजा बबलू नाहर पहलवान इकबाल सेक्रेटरी अजहर पठान छोटू कुरेशी और समाज के कई लोगों ने जुलूस और यादव समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष गोयल और उनकी पूरी टीम का शानदार स्वागत किया गया है।