BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 4:01 pm
KHABAR : नगर के आदर्श विद्या मंदिर में रिद्धि सिद्धि गणपति महाराज की स्थापना, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर के आदर्श विद्या मंदिर में रिद्धि सिद्धि गणपति महाराज की स्थापना इस वर्ष भी बड़े हर्षाेल्लास के साथ की गई। विद्यालय के संचालक लोकेश मोदी द्वारा भाद्रपक्ष शुक्ल चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की विधिवत स्थापना मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ की गई। इस आयोजन में 10 दिनों के लिए गणपति की स्थापना की गई, जिसे लेकर नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
स्थापना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार राजेंद्र पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल मिलन, समाज अध्यक्ष रज्जू कलवड़िया, डॉक्टर भारत दायमा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गणपति महाराज की महाआरती में भाग लिया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
गणपति पांडाल को विद्युत सजावट और फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल और भी भव्य लग रहा था। इस अवसर पर शंकरलाल मिलन और राजेंद्र पटेल ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की। पटेल ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा बुलाए जाने और सम्मानित किए जाने पर वे आभारी हैं और ऐसे आयोजनों के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन भावसार मैडम द्वारा किया गया और विद्यालय के प्राचार्य लोकेश मोदी ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार प्रकट किया। साथ ही, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अगले वर्ष गणपति बप्पा के आगमन पर अपने अध्ययन में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE