कंजार्डा। क्षेत्र में फैलती बीमारियों और आमजनों की खुशहाली की कामना को लेकर पठार पर उज्जैनी मनाई गई। सुबह से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सभी ने दुकानें बंद रख खेड़ा देवत की पूजा-अर्चना कर चूरमा बाटी का भोग लगाया।
आपकों बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में चारों ओर बीमारी का दौर चल रहा है। घर-घर मरीजों का जमावड़ा लगा हुआ है, किंतु स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में लीन है। मौसम की वजह से या अन्य कोई वजह से गांव में लोग बीमार हो रहे हैं। घर-घर छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बुखार से पीड़ित है। प्रायवेट डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लग रही है। वहीं शासकीय हॉस्पिटल में सन्नाटा छाया हुआ है। मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य विभाग की गांव में दवाई का छिड़काव करवाना चाहिए, लेकिन किसी का ध्यान ही नही है। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर दोनों विभाग चुप्पी साधे बैठे हैं। जिला प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने पठार पर उज्जैनी मनाकर खेड़ा देवत से सुख-समृद्धि व गांव की खुशहाली की कामना की।