BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 5:36 pm
KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर किए हजारों श्रदालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन, लड्डू गोपाल, बाबा श्याम का नौका विहार व भगवान विष्णु की शेष शैय्या की झांकी रही सभी आकर्षक का केंद्र, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। जब से बाबा श्याम मल्हारगढ में विराजमान हुए है नित नए चमत्कार हो रहे है भक्तों की मुरादे पूरी हो रही है। प्रति एकादशी पर हजारों की संख्या में पैदल यात्री व अन्य भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जलझूलनी एकादशी पर बाबा श्याम का मंदिर के प्रधान पुजारी गुरुदेव आशीष शर्मा द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया गया। जिसने भी बाबा का श्रृंगार देखा आंखे ही नहीं हटी। वहीं जलझूलनी एकादशी पर बाबा श्याम, लड्डू गोपाल का नोका विहार व भगवान विष्णु की शेष शैय्या की झांकी भी सजाई गई जो मनमोह रही थी। इस मौके को हजारों भक्तों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। 
जलझूलनी एकादशी पर सुबह से ही महिला एवं पुरुष भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटना शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही । मन्दिर के प्रधान पुजारी गुरुदेव आशीष जी शर्मा ने बताया कि बाबा श्याम का प्रतिदिन श्रृंगार हम बेहतर करने की कोशिश करते है । रोजाना नित नया श्रृंगार करते है । प्रत्येक एकादशी पर कुछ विशेष करने की कोशिश रहती है जो सनातन धर्म की ओर आकर्षित करे । बाबा श्याम जब से मल्हारगढ में विराजे है तब से हजारों अर्जियां भक्तो ने बाबा के मन्दिर मे बांधी ओर पूरी भी हुई । बाबा श्याम का मंदिर आज उचाईयो पर जा रहा है उसका एक कारण यह भी है कि अर्जिया बाबा श्याम के द्वारा स्वीकार भी की जा रही है । तभी आज नारायणगढ़ से हजारों की संख्या में भक्तगण पैदल बाबा श्याम के दरबार पहुचे है । कुचड़ोद जागीर से लोटन यात्रा पहुची है । खेरखेड़ा, बरखेड़ा, चलदू , नयाखेड़ा, हरकिया खाल सहित अन्य गांवों से भी पैदल यात्रा पहुची है । आज एकादशी पर हजारों भक्तो का आना यह दर्शाता है कि बाबा सबकी सुन रहे है उनकी अर्जियां स्वीकार कर रहे है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE