मोरवन। प्रतिवर्ष अनुसार बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में इस वर्ष भी गणेश उत्सव समिति द्वारा मोरवन रावला चौक पर गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग गणेश महोत्सव में पहुंच रहे हैं। गणेश उत्सव समिति व समस्त ग्रामवासियों द्वारा रविवार शाम को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इसमे हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 3 बजे रावला चौक पर विराजित मोरवन राजाधिराज गणेश जी की महाआरती हुई। इसके बाद सभी मंदिरों पर अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर वितरण की शुरुवात हुई। बड़ी संख्या में लोग रावला चौक पहुंचकर भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। अन्नकूट प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रात्रि आठ बजे तक चलता रहा।