मनासा। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नगर सहित क्षेत्र में गणेश जी विराजमान है। वही। नगर के घाटी मोहल्ला में गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया, जिसमें मंशापूर्ण बालाजी सुंदरकांड मंडल द्वारा भजनों पर सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया। वहीं पुरुष, महिलाएं व बच्चे पाठ में शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।