BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 11:40 am
NEWS : राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति के तत्वावधान में समारोह का आयोजन, समाज की 50 से अधिक प्रतिभाओं का किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 15 सितम्बर को कुमावत पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी जयेश लाडना ने बताया कि जिले के समस्त 10वीं, 12वीं सहित अन्य विशेष योग्यता रखने वाले 50 से अधिक युवाओं व छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के आगामी विस्तार व कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सत्यनारायण गौडेला ने कहा की ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष प्रतिभाओं के सम्मान में आयोजित किया जाना चाहिए। युवा शक्ति एक सामाजिक संगठन ही नहीं अपितु एक परिवार है। समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समाज में ऐसे कार्यक्रम होने से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष हेमंत डूंगरवाल ने कहा कि युवा शक्ति पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य एवं प्रतिभागियों के सम्मान के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले के सभी इकाई पूरे राजस्थान में कार्यरत है जिसमें युवा शक्ति के कार्यकर्ता समाज के लिए मोटिवेशनल सेमिनार, रक्तदान शिविर, बिजनेस मीट सहित अन्य समाज हित के कार्य कर रहे हैं। आगामी समय में परिचय सम्मेलन एवं समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आनंद अजमेरा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रतन नान्दोलिया का प्रेरणादायक संदेश पढ़कर सुनाया गया जिसमें परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर बहुत-बहुत बधाई दी गई और राजकीय सेवा में रहे तो समाज की आने वाली पीढ़ी को भी अनुसरण हेतु यथासंभव मार्गदर्शन एवं सहयोग देने की बात कही। संचालन लक्ष्मी नारायण बंडवाल ने किया तथा आभार आनंद अजमेरा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संरक्षक किशन नाहर, हेमंत डूंगरवाल, आनंद अजमेरा, लोकेश नाहर, मनोज मोरवार, जयेश लाडना, गोपाल ओस्तवाल, रतन मंडोवरा, भगवानलाल मंडोवरा, हेमंत मोरवर, भावेश पडियार, लोकेश कड़वाल, अनिल सलवाडिया, राहुल नाहर, तेजपाल नाहर, राजु मोरवार, कन्हेयालाल नाईवाल, किशन नाईवाल सहित जिले के सभी गांव, नगर इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाज के जन प्रतिनिधि, युवा शक्ति सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE