मनासा। मुस्लिम समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया। समाजजनों द्वारा एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद दी गई। इस अवसर पर अंजुमने गुलजाऐ मुस्तफा कमेटी के मार्गदर्शन में एक चल समारोह ढोल ढमाकों के साथ जूनासाथ मोहल्ले से प्रारंभ हुआ जो सब्जी मंडी, सदर बाजार, गांधी चौक, इमलीबाग होते हुए पुनः जूनासाथ मोहल्ले पहुंचकर समाप्त हुआ। जगह जगह मुस्लिम समाज द्वारा जलसे का स्वागत किया गया। समाजजनों द्वारा अपने-अपने घरों पर रोशनी की गई। अंजूुमन स्कूल जूनासाथ में तीन दिवसीय तकरीर का आयोजन भी किया गया। जगह -जगह स्वागत द्वार बनाए गए। तबर्रुक भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जलसे में भाग लिया।