उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के भक्त प्रतिदिन कुछ ना कुछ दान करते रहे हैं। सोमवार को जयपुर से आए एक भक्त ने करीब 6 लाख रुपए से अधिक के रजत से निर्मित आभूषण दिए हैं।
मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर भगवान को राजस्थान जयपुर के भक्त हिमांशु साहनी द्वारा एक चांदी का मुकुट, दो कुंडल, एक मुंड माला, एक चंद्र भेंट किए। जिनका कुल वजन लगभग 8 किग्रा है।
इन आभूषण को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और राकेश श्रीवास्तव ने प्राप्त किया, और दानदाता का सम्मान कर रसीद प्रदान की।