देवास। नेवरी मैं गणित उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर गणेश चौक में स्थित है बताया जाता है कि सिद्धिविनायक मंदिर की स्थापना सन 1919 में हुई थी तभी से सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति के सदस्य द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव में भगवान का प्रतिदिन नित्य अभिषेक श्रृंगार महाआरती कर प्रसाद कर नृत्य नई-नई धार्मिक झांकियां का प्रदर्शन किया जाता है नेवरी में सर्वप्रथम सिध्दीविनायक उत्सव समिति के सदस्य द्वारा आकर्षक झांकियां लगाई जाती है वहीं बस स्टैंड पर लोधी समाज, पाटीदार मोहल्ला ,चक्की चौराहा, अंबे चौक, मैं भी गणेश जी की स्थापना की गई है जहां पर समिति के सदस्य द्वारा अलग-अलग प्रकार की मनमोहक झांकियां लगाकर दर्शकों के मन में अल्लास दिखाई दे रहा है झांकियां देखने के लिए नेवरी क्षेत्र में आने वाले सैकड़ो गांव के लोग रात्रि में महा आरती व झांकियां का लाभ लेने के लिए आते हैं व अंतिम दिन अनंत चौदस के दिन भव्य जुलूस भी निकाला जाता है।