देवास। बागली तहसील के नगर चापडा के नेमावर रोड पर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। बता दे कि वर्षों पुराना यह मंदिर है, जहां पर वर्षों पहले लगभग 5 फीट ऊंचाई वाली मूर्ति बनाई गई थी, क्षेत्र का एक यही मंदिर है जहां गणेश जी की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित है। चलते लगातार यहां पर गणेश उत्सव के दौरान महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग यजमान द्वारा आरती कि जा रही है।
आरती के पश्चात लगभग 21 किलो लड्डू की प्रसादी का वितरण भी प्रतिदिन हो रहा है। आरती में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं सम्मिलित हो रहे हैं। रामायण मंडल के सदस्यों व्दारा पांच आरती गाई जाती है।