चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हेड कांस्टेबल राकेश व्यास के पिता चंद्र किशोर व्यास , खेरोट वालों का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार सुबह 10 बजे डाइट रोड स्थित मोक्ष धाम में की जाएगी। हंसमुख, मिलनसार, सरल स्वभाव के धनी एवं धर्म परायण चंद्र किशोर व्यास पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने से उदयपुर उपचार के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया था। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े स्वर्गीय व्यास के निधन का समाचार सुनते ही शोक की लहर छा गई। अनेक गणमान्य जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रेखा खाबिया ने दी।