नीमच। शहर के नीमच-मनासा रोड पर स्थित मिराज टॉकीज के सामने भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोगों को चोटें आई है, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। खबर लिखे जाने तक हादसे में कोई जनहानि की बात सामने नहीं आई है। हालांकि दुर्घटना में दोनों कारें जरूर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है।