मनासा। नगर के गांधी चौक पर स्थापित नगर के राजा गणपति धाम पर गणेशोत्सव के अवसर पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष से गणेश उत्सव समिति द्वारा एक नई पहल गणपति स्थापना समिति की ओर से की गई है, जिसके तहत अब गणेश पूजन के अवसर पर रविवार की शाम सर्व समाज के लोगों द्वारा महाआरती की गई। रविवार को मनासा में ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन रहा, जिसमें गणेश धाम पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग पहुंचकर महाआरती में शामिल हुए।
महाआरती के दौरान आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति द्वारा नगर के सर्व समाज के लोगो को महाआरती में आमंत्रित किया। मनासा के गणेश उत्सव आयोजन में यह पहला ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें सर्व समाज के धर्मप्रेमी लोगो ने शामिल होकर महाआरती का लाभ लिया ।