मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चंद्रपुरा निवासी बाबूलाल पिता कारुलाल भील निवासी चंद्रपुरा जो परिजनों से खेत पर जाने की कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। वहीं सोमवार को उक्त व्यक्ति केदारेश्वर में पहाड़ियों के नीचे मृत अवस्था में मिला।
रामपुरा थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों से खेत पर जाने की बोलकर निकला था, जिसकी पहाड़ी से गिरने पर मौत हो गई है। पुलिस ने मौका स्थल पहुंच मर्ग कायम करते हुए मृतक व्यक्ति के शव का रामपुरा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और मामला जांच में लिया।