सरवानिया महाराज। कालका माता मंदिर कंठारीया चोक खटीक मोहल्ला पर तेरस की रात्रि में ष् मृत्यु ही सत्य ष् है पर आधारित अघोरी धाम की झांकी सजाई गई। झांकी इतनी सारगर्भित थी कि दर्शकों के पहले तो होश उड़ गए फिर उन्हें वो खूब पसंद आयी।
कालिका माता मित्र मण्डल संयोजक राजू सालवी ने बताया कि झांकियां इस लिए सजाई जाती है ताकि लोगों को असल जीवन में घटने वाली घटनाओं को अंतिम पड़ाव पर केंद्रित कर ये समझाने की कोशिश रहती है कि अंत में सब कुछ यहीं छुट जाना है। झांकी मे यमराज , जलती हुई चिता, न्याय दंड देते गण , और मरघट में अघोरी बाबा की साधना आकर्षण का केंद्र थे।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मंदिर पर झलझूलनी एकादशी से कालिका माता मित्र मण्डल के बेनर तले नयनाभिराम झांकियां सजाई जा रही है। आज इस वर्ष की अंतिम झांकी सजाई जाएगी।
सोमवार रात्रि को सजाई गई अंतिम पड़ाव की झांकी अघोरी धाम झांकी का फिता काटकर अतिथि समरथमल डुंगरवाल कांग्रेस नेता , हेमंत पुरोहित श्री काल भैरव मुक्ति धाम अध्यक्ष , दिनेश वीरवाल पत्रकार , विक्रम धनगर , विक्की पाटीदार कांग्रेस पार्षद , रामदयाल सुथार उपाध्यक्ष मुक्ति धाम, सनन सेन कोषाध्यक्ष मुक्ति धाम सरवानियां के हाथों सम्पन्न हुआ। इस दौरान समिति के सुंदर सालवी, हरीश सालवी, विजय खटीक, तेजसिंह राजपूत, पंकज राठौर, कमलेश सालवी ने अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर दुपट्टा डाल कर स्वागत किया। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में शहरवासी सजने वाली इन नयनाभिराम झांकियों को निहार रहे ।