मुंबई। मजलूमों और पीड़ितों की आवाज बनकर खड़ा होने वाला मीडिया अब खुद ही शोषित, पीड़ित और दमन चक्र का शिकार है। सियासत से लेकर प्रशासनिक दबाव ने कलम को या तो कैद कर लिया है या फिर दबाव बनाकर उसकी धार को बोटा दिया है। कलम के पुजारियों के हाथ से छिटक कर तिजोरी वाले लोगों के हाथों पहुंच चुके मीडिया संस्थान भी इन स्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने यह बात कही। एक दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर के पत्रकार जुटे थे।
इस एक दिवसीय अधिवेशन के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई एवं विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अलग-अलग श्रेणीयो मे सम्मानित भी किया गया जिसमे राजस्थान के जिला चित्तौडगढ निवासी पत्रकार रियाज़ को भारत गौरव एवं जोबनेर जयपुर निवासी पत्रकार बाबुलाल नागा को पत्रकार श्री के सम्मान से बॉलिवुड के म्युजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता डॉऽसैय्यद खालिद केस द्वारा सम्मानित किया गया ।
चित्तौडगढ़ के रियाज़ खान को राष्ट्रीय महासचिव, जयपुर के बाबूलाल नागा को प्रदेश संयोजक का प्रभार राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता डॉऽखालिद कैस द्वारा सौंपा गया।
पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में मेयर्स हाल अंधेरी वेस्ट मुंबई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई। संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस की मौजूदगी में उनके द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषणा अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छतरपुर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र व्यास बोरसड गुजरात के मीडिया हाउस संचालक शाकिर मालेक पिपरिया नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र खनूजा उर्फ पिंकी भैया को चुना गया है। राष्ट्रीय महासचिव पद पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार रियाज खान छतरपुर के खेमराज चौरसिया को चुना गया है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव सहित राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा डिजिटल मीडिया विभाग का दायित्व मुंबई की शशि दीप को सौंपा गया है। दिल्ली की नीना गोयल को राष्ट्रीय संगठन सचिव सहित दिल्ली इकाई अध्यक्ष का प्रभार। कोलकाता पश्चिम बंगाल की शाश्वती दास को राष्ट्रीय संगठन सचिव सहित राज्यअध्यक्ष पश्चिम बंगाल इकाई का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार दिल्ली निवासी रेखा सोलंकी को आगामी आदेश तक राष्ट्रीय संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय सचिव का दायित्व धार मध्य प्रदेश के घनश्याम पाटीदार, मुंबई के रामानुज भट्टड़, उत्तराखंड के शुभोधुति कुमार मंडल, हरियाणा के बिल्लू राम यादव तथा राजस्थान के चौतन्य कुमार मीणा हैदराबाद तेलंगाना के मीर मोहम्मद अली मीर को सौंपा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में सैयद रिजवान अली मध्य प्रदेश, श्रीकांत सक्सैना हरियाणा, सुश्री पिंकी बेदी दिल्ली, श्रीमती स्वाति रॉय मित्रा पश्चिम बंगाल, कमलाकांत दास उड़ीसा, डॉक्टर प्रीति प्रसाद छत्तीसगढ़, डॉ. रॉय एम थॉमस केरल, मोहम्मद इंकेसर उद्दीन तेलंगाना को चुना गया है। राष्ट्रीय संयोजक (महिला विभाग) डॉक्टर सुंदरी ठाकुर महाराष्ट्र डॉ हकीम शाह इलियास भाई राष्ट्रीय संयोजक (डॉक्टर्स सेल) गुजरात शशि दीप राष्ट्रीय संयोजक (डिजिटल मीडिया विभाग) राज्य संयोजक महाराष्ट्र एवं बाबूलाल नागा को प्रदेश संयोजक राजस्थान इकाई का प्रभार सौपा गया श्री जयेश खाड़े मुंबई को प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र इकाई का प्रभार सौंपा गया है।