BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 2:02 pm
KHABAR : सवा लाख पुंगीफल(सुपारी) से बनाई गणेश प्रतिमा, 21.5 फ़ीट की भव्य प्रतिमा तीन लाख रुपए बनवाई, लन्दन बुक में दर्ज हुआ नाम, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। गणेश उत्सव के अंतिम दिन सोमवार को महाकाल चौराहे पर महाकाल वन के युवराज गणेश उत्सव समिति ने प्रसाद के रूप में भगवान गणेश के पूजन के दौरान चढ़ने सुपारी बांटी गई। ख़ास बात ये रही की इस पंडाल में एक लाख 25 हजार पूगीफल (सुपारी) से निर्मित गणेश जी की 21.5 फ़ीट की भव्य प्रतिमा विराजित की थी जिसे इंदौर और बंगाल से आए 25 कलाकारों ने बनाया था। इस सुपारी से निर्मित प्रतिमा का नाम लन्दन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।


महाकाल मंदिर चौराहे पर प्रति वर्ष के अनुसार इस बार भी महाकाल वन युवराज नामक पंडाल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को चतुर्थी पर विराजित कीया था। लेकिन इस बार ख़ास बात ये रही की इस अद्धभुत प्रतिमा को सवा लाख पूजन की सुपारी पूगीफल से बनाया गया था। संस्था के अध्यक्ष बाबू यादव ने बताया कि गणेश जी की इस ख़ास मूर्ति को 29 मई से बनाना शुरू किया था। ढाई महीने की अथक मेहनत से 25 कारीगरों से इसे तैयार किया था करीब दो लाख 90 हजार रुपए मूर्ति को बनाने में लग गए। अब मंगलवार को मूर्ति को शिप्रा नदी में प्रवहित किया जाएगा।


सवा लाख सुपारी से बनी मूर्ति रिकॉर्ड में दर्ज -
बाबू यादव ने बताया कि वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड लन्दन से आये अधिकारियों ने सवा लाख सुपारी पूगीफल से बनाए गाने गणेश प्रतिमा का निरिक्षण कर रिकॉर्ड महाकाल इंटरनेशनल चौराहे पर विराजित महाकाल वन के युवराज का नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। बाबू यादव ने बताया कि मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा का वित्सर्जन शिप्रा नदी में किया जाएगा। महाकाल के युवराज गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से प्रति वर्ष मनाया जाता है। आयोजन बीते 11 साल से हो रहा है जिसमें बड़ी प्रतिमाओं को पंडाल मे बैठाया जा रहा है. इसके पहले छोटी प्रतिमा हर साल विराजित होती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE