नीमच। शहर सहित जिलेभर में दस दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आज अनंत चतुर्दशी के साथ ही दस दिनी उत्सव का भी समापन हुआ। भक्तों ने विधि विधान के साथ आज पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को नम आंखों से विदाई दी। शहर के कई स्थानों से चल समारोह निकले जो विसर्जन स्थल तक पहुंचे। जहां पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। सुरक्षा के मद्देनज़र विसर्जन के लिए विशेष कुंड बनाए गए हैं और गणेश जी का विसर्जन पूरी सुरक्षा के साथ किया जा रहा है। नगर पालिका ने 3 विसर्जन पॉइंट और 5 संग्रहण स्थल बनाए हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी जगह ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों द्वारा गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है, और सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है।