BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 4:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में 19 गांवों के क्षत्रिय समाज ने वर्षा की कामना पूर्ण होने पर किया हवन यज्ञ व लगाया भोग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कालिका माता दुर्ग चित्तौड़गढ़ पर  प्रतिवर्ष परंपरा अनुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग के आसपास के ठिकानों के क्षत्रिय बंधुओ ने पूजा अर्चना कर भोग लगाया एवं यज्ञ कर पूर्णाहुति की। इस कार्यक्रम में भंवर सिंह राणावत नेतावल गढ़ पाछली, देव करण सिंह सिरड़ी, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, आदित्य वीर सिंह,फतेह सिंह घटियावली,राजेन्द्र सिंह, चन्द्रेश  सिंह चित्तौड़ी खेड़ा,लाल सिंह भाटियों का खेड़ा, बलबीर सिंह बाबरा, खुम्माण सिंह आछोड़ा, सावन्त सिंह सूरजपोल, कान सिंह सुवावा, देवेंद्र सिंह फाचर, लाल सिंह अमराणा, दुर्गा सिंह, गोविन्द सिंह,दारा सिंह, बलबीर सिंह नेतावल गढ़ पाछली, गजेन्द्र सिंह तंवर, ऋतुराज सिंह ओछड़ी, किशन सिंह झाला, भेरु लाल मीणा सहित कई गणमान्य क्षत्रिय समाज के महानुभावों की उपस्थिति रही। कान सिंह सुवावा ने बताया कि सोमवार को हवन यज्ञ कालिका माता महन्त राम नारायण पुरी के सानिध्य में तथा आचार्य पंडित अरविंद भट्ट ने किया। उक्त कार्यक्रम प्रति वर्ष भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु सर्वजन हिताय वर्षा की कामना से किया जाता है। इस वर्ष चित्तौड़गढ़ में कई जलाशयों, बांधों में पानी की आवक अच्छी हुई है परन्तु घोसुंडा बांध के साथ -साथ  कई जलाशय अभी तक खाली है, इस हेतु कालिका माता से अरदास की है कि यह खाली जलाशयों को पूर्ण करें एवं सभी सर्वसमाज प्रसन्न रहे इन्हीं कामनाओं के साथ दो दिन के कार्यक्रम आयोजित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE