मनासा। दुख हरता और सुख करता गणपति बप्पा को अनंत चतुर्दशी पर विदाई दी गई। दस दिन से घरों में स्थापित गणपति बप्पा की आराधना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने उनकी मूर्ति को जल में विसर्जित किया। जिस उत्साह के साथ गणेश चतुर्दशी पर बप्पा को घर लाया गया, ठीक उसी तरह विघ्नहर्ता गणेश भगवान को विदा किया गया। साथ ही उनसे फिर अगले वर्ष आने की प्रार्थना की,नगर के बड़े तालाब पर बने अस्थायी विसर्जन स्थल पर, महिलाएं, बच्चे ढ़ोल डीजे के साथ रंग गुलाल उड़ाकर गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुचे जहाँ नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा मूर्तियों का विसर्जन किया गया, बच्चों ने नम आंखों से गणेश जी को विदा किया नगर में वाहन डोर टू डोर वाहन के माध्यम से भी गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन किया गया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विसर्जन स्थल पर पुलिस के जवान तैनात रहे।