BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 2:54 pm
KHABAR : दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन, अनंत चतुर्दशी पर निकला भव्य चल समारोह, पढे़ अभिषेक सोनी खबर 

Share On:-

देवास। भगवान गणेश के 10 दिवसीय पर्व का समापन मंगलवार को हो गया। उत्साह के साथ भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। छोटी प्रतिमाओं के साथ बड़ी प्रतिमाओं का कालुखेड़ी तालाब पर विसर्जन हुआ। कई लोग परिवार के साथ कालूखेड़ी तालाब पहुंचे और भगवान गणेश की आरती उतारकर उन्हें विदाई दी।नगर निगम ने जगह-जगह भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कुंड बनाए हुए है। सुबह 7 बजे से नगर निगम के कर्मचारी मीठा तालाब और कालूखेड़ी तालाब पर अपनी सेवा दे रहे है। प्रतिमाओं को मीठा तालाब से कालूखेड़ी तालाब ले जाने के लिए निगम ने वाहनों की व्यवस्था की है। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कालूखेड़ी तालाब पर ही किया जा रहा है। यहां बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था भी है। मीठा तालाब और कालुखेड़ी सहित शिप्रा नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस दल और निगम अमले की टीमों को तैनात किया गया है।इधर रात में भगवान गणेश का विसर्जन चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों और अखाड़ों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर निकला। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के लोग शहर पहुंचें। गौरतलब है कि अनंत चौवदस पर प्रतिवर्षानुसार शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ शहर में झांकियों का कारवा भी निकलता है। जिसमें प्रमुख रूप से नगर निगम और बैंक नोट प्रेस सहित अन्य झांकियां शामिल होती हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE