भोपाल। मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन भोपाल में विराजे श्मानसरोवर के राजाश् की मंगलवार को धूमधाम से विदाई की गई। इस मौके पर छात्रों ने ढ़ोल नगाड़े पर जमकर डांस किया। साथ ही खूब अबीर गुलाल भी उड़ाया। अनंत चतुर्दशी के दिन मानसरोवर के सभी संस्थानों में विराजी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हिनौतिया आलम कैम्पस में बने कुंड में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रृद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को नम आंखों से विदाई दी।
इस मौके पर परिसर में भगवान गजानन का चल समारोह निकाला गया। जिसमें चांसलर मंजुला तिवारी, चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी और डायरेक्टर दिशा तिवारी सहित सभी संस्थानों के प्रमुख, प्राचार्य, डीन, एचओडी, शिक्षक-शिक्षिका, स्टाफ मेंबर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान मानसरोवर सिटी ऑफिस प्रांगण और मानसरोवर डेंटल कॉलेज प्रांगण में हजारों की संख्या में विद्यार्थी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सभी श्रृद्धालुओं की आंखे नम होने लगी।
10 दिवसीय इस महोत्सव के दौरान सभी कैंपस में विराजी गणेश प्रतिमाओं के समक्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों सहित स्टाफ मेंबर्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में मानसरोवर परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।