मनासा। ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर आंतरीमाता सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी में 10 दिवसीय गणेश उत्सव अनन्त चतुर्दशी के पावन पर्व पर विसर्जन के साथ समाप्त हुआ। इस 10 दिवसीय गणेश उत्सव में जन प्रतिनिधि, समाज सेवी, नगर वासी, पूर्व छात्र, अभिभावक, महिला मंडल का भरपूर सहयोग मिला सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय हिंदू संस्कृति की अमिट छाप रखने वाली क्षेत्र की एक मात्र संस्था हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करती है ,साथ ही हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़े हर धार्मिक आयोजन में सहभागी रहती है, और बच्चों में उनके प्रति विश्वास आस्था जगाती हैं ग्राम भारतीय सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता का प्रत्येक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने पर संस्था प्रधान बनवारी मोड ने उक्त अंकित समस्त मानो भावो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में समय और सहयोग की अपेक्षा की।