भानपुरा। नगर में शान्ति समिति की बैठक में तय किये निर्णय के अनुसार घर घर से जिन श्री गणेश प्रतिमाओं को श्रृद्धा पूर्वक नये बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ के पास नगर परिषद द्वारा लगायें पांडाल में रखा गया था एवं नगर परिषद द्वारा विसर्जित किया जाना था, ऐसा न करके मूर्तियों को इंद्र गढ़ जलाशय के स्थान पर रैवा नदी की पुलिया के पास रेवा नदी में मूर्तियों को फैंकते हुए एक 12 सेकंड का वीडियो तेजी से अनेक ग्रुपों में वायरल होने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर सैंकड़ो धर्म प्रेमी एकत्रित हो गए एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए हिंदू संगठनों ने तत्काल भानपुरा बंद का आह्वान किया। इस पर नगर भानपुर तेजी से बंद होने लगा ,मोके पर तहसीलदार भानपुरा विनोद कुमार शर्मा,टी आई रोहित कछावा व एस आई सुनील जाटव, एसडीओपी गरोठ आदि पहुंच गए।इधर भानपुरा बंद के आव्हान पर नगर भानपुरा बंद होने लग गया है।