नीमच। जिले के मनासा में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कच्छावा पिछले 9 दिनों से 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी सुध नहीं लेने से नाराज सर्व समाज बुधवार को सड़कों पर उतर आया और रामपुरा नांका से विरोध वाहन रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।
रैली रामपुरा नांका से गांधी चौक, सदर बाजार, अल्हेड दरवाजा, सब्जी मंडी ,बस स्टेंड , करगिल चौराहा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां पर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम पवन बारिया को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 9 दिन से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किसानों और आदीवासीयों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए आमरन अनषन पर बैठे है। जिसने पिछले 9 दिनों से अन्न का एक दाना भी नही खाया। ऐसे में कछावा की तबीयत बिगड़ने लगी है। जो दिव्यांग भी है है वो
मगर प्रशासन अनशन के 9 दिन बीत जाने के बावजूद चर्चा के लिए भी नहीं आया है। सर्व समाज ने मांग की है कि अनशन स्थल पर बैठे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के स्वास्थ्य की चिंता कर उसके चौकअप के लिए एक चिकित्सक की ड्युटी लगाएं। प्रासन भी मानवीय संवेदना का परिचय देकर उनकी सुध ले। शासन कछावा से चर्चा कर उनकी मांगों का निराकरण कर अनशन समाप्त करवाये। गौरतलब है कि सर्व समाज पहली बार अनशन पर बैठे किसी व्यक्ति के समर्थन में इस तरह सड़कों पर आया है।
इस दौरान आर सागर कछावा ने कहा कि मेरी इस लड़ाई में आपने जो सड़क पर आकर संघर्ष को मजबूती देने का काम किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रशासन जब तक 16 सूत्रीय मांगे नही मानेगा तब तक मैं हार मानने वाला नहीं हूं। न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लडूगा।
इधर मनासा एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि सर्व समाज ने ज्ञापन में जो मांगे है उनके बारे में कलेक्टर को अवगत करा दिया है। उनके स्वास्थ्य का प्रतिदिन चौकअप हो रहा है। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। और कुछ मांगे जो है उनके बारे में कलेक्टर से चर्चा करेंगे वे जैसे निर्देश देंगे उनका पालन करेगे। साथ ही प्रयास करेंगे की अनशन जल्दी समाप्त हो। कछावा के स्वास्थ्य की चिंता प्रशासन कर रहा है।
ज्ञापन के समय जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रषेखर पालीवाल, कुकड़ेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी मनीष पोरवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लखन तुगनावत, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव हिम्मतसिंह चंद्रावत छोटु बना, भारतसिंह खिंची सिरखेडा , पूर्व जनपद सदस्य जाकीर अंसारी, दौलतराम बंजारा, रामप्रसाद पाटीदार, राहूल बंजारा, परषराम बंजारा, पूर्व सरपंच सुरजमल बंजारा मालखेडा, सहित सर्व समाज के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।