नीमच। परम पूज्य पंडित रत्न आचार्य देवप्रकाश मुनि जी मसा के सुशिष्य परमपूज्य अभिषेक मुनिजी मसा आदि ठाणा के सान्निध्य व निश्रा में नगर के प्रतिष्ठित बॉम्बे स्टूडियो परिवार की सुश्राविका विमला धर्मपत्नी पारसमल कांठेड ने 31 दिन की मौन व्रत के साथ निराहार उपवास की साधना संपन्न की।
नीमच के इतिहास में नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में यह एक अनुपम उदाहरण है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 42 दिन की मौन साधना का रिकॉर्ड है। वह भी आहार सहित है। लेकिन विमला कांठेड भारत की शायद प्रथम महिला हैं, जिन्होंने 31 दिन की मौन साधना निराहार रहकर पूर्ण की।