भवानीमंडी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 05 अंक 48 का ऑनलाइन विमोचन समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। ऑनलाइन विमोचन डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी के कर कमलों से किया गया।
ऑनलाइन विमोचन समारोह में विशिष्ट अतिथि सुरेश निगम अध्यक्ष अभासाप झालावाड़ इकाई, सुनील राठौर शिक्षक कवि विशेष सानिध्य अतिथि अरुण कुमार गर्ग महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी रहे।
डॉ पुरोहित ने बताता कि इस विशेषांक में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश के 32 रचनाकारों की चयनित रचनाओं को प्रकाशित किया गया है। कविता गीत मुक्तक सहित छंदबद्ध व छंदमुक्त रचनाओं का यह श्रेष्ठ काव्य संकलन है। जिसमें श्रावण मास के प्रकृति वर्णन, भगवान भोलेनाथ के श्रंगार, रक्षा बंधन जैसे विषयों पर आधारित रचनाएँ शामिल की गई है। मंच संचालन कवयित्री उत्साह जैन कोटा ने किया।