भगवानपुरा। पिछले दिनों महेश्वर में भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष सुनील गाड़गे के साथ महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष अलका यादव के पति गजराज यादव द्वारा नगर परिषद कार्यालय में दबंगई दिखाते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर, उन्हें अपमानित किया गया था। साथ ही गाड़गे की कालर पकड़कर नगर परिषद कार्यालय से बाहर निकालने की कोशिश की गई। जिसके विरोध स्वरूप गुरुवार को भगवानपुरा में भारतीय पत्रकार संघ तहसील इकाई द्वारा तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर, अध्यक्ष पति पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गईं हैं।
बता दे कि घटना से जिले के पत्रकारों में जमकर रोष व्याप्त है। वहीं भारतीय पत्रकार संघ मांग करता है कि पुलिस प्रशासन मामले की उचित जांच कर गजराज यादव पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं एक अन्य मामले में महेश्वर के ही पत्रकार साथी जय खत्री को भी नगर परिषद अध्यक्ष के पति गजराज यादव ने दादागिरी दिखाते हुए धमकाया था।
ज्ञापन के दौरान तहसील अध्यक्ष विजय पाटील, ईशाक पठान, महेश मालवीया, सुरेश राठौड़, त्रिलोक मालवीया, प्रदीप महाजन, सूर्यप्रताप ठाकुर, स्वप्निल गुप्ता, सचिन सेन, सुरेश महाजन, राकेश सुल्या, संतोष जाधव, नितिन मालवीया आदि मौजूद थे।