मंदसौर। जिला वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर 2024 को होगी, जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु वनमण्डल कार्यालय, महू-नीमच रोड़, मंदसौर में विद्यालय टीम कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी हेतु का पंजीयन दिनांक 20 सितम्बर 2024 तक किया जावेगा। जिला स्तरीय क्विज कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर में ऑफलाईन किया जावेगा। जिला स्तर पर न्यूनतम 100 टीमों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है।