निंबाहेड़ा। मंगलवाड़ रोड पर ढोरिया गांव क्षेत्र में पुलिया के समीप मंगलवाड़ की ओर से आ रही बोलेरो जीप और ट्रेक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरों में सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हे एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा लाया गया। घायल का इमरजेंसी रूम में ड्यूटी डॉक्टर इरशाद शेख और नर्सिंग स्टाफ द्वारा इलाज किया गया। मृतक उपखंड के धीनवा ऊंचा गांव का निवासी बताया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।