कुकड़ेश्वर। स्वर्गीय कुशलराज खाबिया के सुपुत्र एवं संतोष कुमार, सतीश खाबिया, जिनेंद्र खाबिया के कजिन एवं संजय खाबिया (वरिष्ठ पत्रकार एवं काल भैरव बावजी के अनन्य भक्त चित्तौड़गढ़) के छोटे भाई एवं धर्मेंद्र के बड़े भाई एवं आशीर्वाद के काकाजी एवं ऋद्धी वर्धन खाबिया के पूज्य पिताजी मनोज खाबिया पत्रकार का आकस्मिक निधन 56 वर्ष की उम्र में 18 सितम्बर को कुकड़ेश्वर में हो गया था। यह एक हृदय विदारक घटना थी। जिनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान से प्रातः 09 बजे कुकड़ेश्वर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सार्वजनिक मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनके सुपुत्र रिद्धी वर्धन खाबिया ने मुखाग्नि दी। आपकी शव यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में पत्रकार गण, समाजजन सम्मिलित हुए। मुक्तिधाम पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महेंद्र पटवा, उज्जवल पटवा, विजय श्रीमाल, विमल जैन आईजा जिला अध्यक्ष, भगवती प्रसाद सोनी, लोकेश मोदी, कैलाश राठौर, विनोद पोरवाल, पीसी जैन, दशरथ नागदा, भंडारी कंजार्डा, नरेंद्र चौधरी के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान मिले शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की गई। चित्तौड़गढ़ के श्री काल भैरव बावजी के सभी भक्तों ने और पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार मनोज खाब्या को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रेषित की है।