नीमच। इंतहाई अफसोस के साथ इत्तिला दी जाती है कि मरहूम साबिर हुसैन (बाबुल बैंड) की ज़ोजा व अनवर हुसैन, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद फारुख की वालिदा आमिना बी उर्फ बूबू आपा का 77 साल की उम्र में शुक्रवार 20 सितंबर 2024 (16 रबी-उल-अव्वल 1446 हिजरी) को दोपहर 01 बजे रज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया है। जिनकी मय्यत उनके निवास बाबुल बैंड मुजावर मोहल्ला, मोइनुद्दीन सरकार गली नीमच से ले जाई जाएगी। नमाज़े जनाज़ा बाद नमाज़े इशा जामा मस्जिद नीमच कैंट में अदा की जाएगी। वहीं महू रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक़ किया जाएगा। उक्त जानकारी मुश्ताक अली शाह ने दी।