मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया रावजी में खेत पर गाय चराते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति का शव खेत के समीप निकलने वाले नाले के पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 62 वर्षीय नरेंद्र सिंह झाला हैं। परिजनों ने बताया की प्रतिदिन अनुसार आज भी नरेंद्र पिता टीकम सिंह झाला घर से खेत पर गाय लेकर चराने गए थे। शाम 05 बजे करीब खेत के समीप नाले के पानी में पड़े होने की सूचना मिली जिसके बाद ग्रामीण और हम मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर मनासा डायल 100 भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक बुजुर्ग व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। जहां शाम 06 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि घटना का कारण अभी अज्ञात है। वहीं परिजनों का कहना है कि किसी जहरीले जानवर के काटने से उनकी मौत हुई है। उनके पांव पर जहरीले जानवर के काटने के निशान भी मिले हैं। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।