मनासा। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध शराब, अवैध हथियार के संबंध में अधिक से अधिक कार्यवाही करने व धरपकड के लिए सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एस के यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा एक देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर 2024 को पुलिस थाना मनासा पर मुखबिर ने सूचना दी कि विजेन्द्रसिंह पिता भीमसिंह राठोर राजपुत निवासी मल्हारगढ का एक देशी कट्टा पेंट के अंदर ठुस कर पालना तलाई के पास मनासा बायपास रोड पर खडा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पालना तलाई के पास मनासा बायपास रोड से आरोपी विजेन्द्रसिंह पिता भीमसिंह राठोर राजपुत निवासी गुढा थाना माण्डल जिला भीलवाडा राजस्थान हाल मुकाम मल्हारगढ के कब्जे से एक देशी कटटा मय दो जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पुछताछ कर न्यायालय पेश किया जावेगा।